एक सच - नज़्म

इशरत आफ़रींइशरत आफ़रीं25 Dec 1956

1 min read · 12.4K reads

ख़्वातीन के आलमी दिन पर

मैं ने अपनी बेटी को

अपनी ताज़ा नज़्म सुना कर

दाद-तलब नज़रों से देखा

उस पल उस की आँखें

ऐसी तंज़ भरी मुस्कान लिए थीं

जैसे मुझ से कहती हों

माँ तुम कितनी झूटी हो

इशरत आफ़रीं
About the poet

इशरत आफ़रीं

जन्म : 25 Dec 1956 | कराची, सिंध

View profile & all 73 Poems / Stories