भूक की कड़वाहट से सर्द कसीले होंट

इशरत आफ़रींइशरत आफ़रीं25 Dec 1956

1 min read · 12.4K reads

भूक की कड़वाहट से सर्द कसीले होंट

ख़ून उगलते सूखे चटख़े पीले होंट

टूटी चूड़ी ठंडी लड़की बाग़ी उम्र

सब्ज़ बदन पथराई आँखें नीले होंट

सूना आँगन तन्हा औरत लम्बी उम्र

ख़ाली आँखें भीगा आँचल गीले होंट

कच्चे कच्चे लफ़्ज़ों का ये नीला ज़हर

छू जाए तो मूरख तो भी छीले होंट

ज़हर ही माँगें अमृत-रस को मुँह न लगाएँ

बाग़ी ज़िद्दी वहशी और हटीले होंट

ऐसी बंजर बातें ऐसे कड़वे बोल

ऐसे सुंदर कोमल सुर्ख़ रसीले होंट

इतना बोलोगी तो क्या सोचेंगे लोग

रस्म यहाँ की ये है लड़की सी ले होंट

इशरत आफ़रीं
About the poet

इशरत आफ़रीं

जन्म : 25 Dec 1956 | कराची, सिंध

View profile & all 73 Poems / Stories