दूर क्षितिज तक - इसाक अश्क

इसाक अश्कइसाक अश्क1 Sept 1945

2 min read · 12.4K reads

दूर क्षितिज तक
टेसू वन में बिना धुएँ की
आग लगाए हैं।

हवा
हवा में पंख तौल-
इतराती है,
रात
रात भर जाने क्या-क्या
गाती है,

रस की
प्रलय-बाढ में जैसे
सब डूबे-उतराए हैं।

पत्ते
नृत्य-कथा का
मंचन करते हैं,

धूल
शशि पर फूल
बाँह में भरते हैं,

मौसम ही
यह नहीं दृष्टि भर
पाहन तक मदिराए हैं।
इसाक अश्क
About the poet

इसाक अश्क

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like