दिन आते हैं - इसाक अश्क

इसाक अश्कइसाक अश्क1 Sept 1945

3 min read · 12.4K reads

रोते हैं
जब नयन
अधर मुस्काते हैं
ऐसे दिन
हाँ, ऐसे दिन भी
आते हैं
 
सबके अपने
अलग-अलग हैं
            तौर-तरीके जीने के
जगह-जगह से
फटी उम्र को
            जैसे-तैसे सीने के

बिना पिये
महुआ
ताड़ी मदमाते हैं

इस दुनिया की
चहल-पहल के-
                    रँग-ढँग दस्तूर निराले
उजले वसन
पहन बैठे हैं
          मन से जनम-जनम के काले

करनी से
हर कथनी को
झुठलाते हैं
इसाक अश्क
About the poet

इसाक अश्क

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like