असीरों में भी हो जाएँ जो कुछ आशुफ़्ता-सर पैदा - इक़बाल सुहैल

इक़बाल सुहैलइक़बाल सुहैल

6 min read · 12.4K reads

असीरों में भी हो जाएँ जो कुछ आशुफ़्ता-सर पैदा
अभी दीवार-ए-ज़िंदाँ में हुआ जाता है दर पैदा

किए हैं चाक-ए-दिल से बू-ए-गुल ने बाल ओ पर पैदा
हवस है ज़िंदगानी की तो ज़ौक-ए-मर्ग कर पैदा

ये मुश्त-ए-ख़ाक अगर कर ले पर-ओ-बाल-ए-नज़र पैदा
तो औज-ए-ला-मकाँ तक हों हज़ारों रह-गुज़र पैदा

जमाल-ए-दोस्त पिंहाँ पर्दा-ए-शम्स-ओ-क़मर पैदा
यही पर्दे तो करते हैं तक़ाज़ा-ए-नज़र पैदा

मोहब्बत तेरे सदक़े तू ने कर दी वो नज़र पैदा
जिधर आँखें उठीं होता है हुस्न-ए-जलवा-गर पैदा

शब-ए-ग़म अब मनाए ख़ैर अपने जेब ओ दामन की
रहे दस्त-ए-जुनूँ बाक़ी तो कर लेंगे सहर पैदा

मज़ाक़-ए-सर-बुलंदी हो तो फिर दैर ओ हरम कैसे
जबीं-साई की फ़ितरत ने किए हैं संग-ए-दर पैदा

निसार इस लन-तरानी के ये क्या कम है शरफ़ उस का
दिल-ए-ख़ुद्दार ने कर ली निगाह-ए-ख़ुद-निगर पैदा

जवानो ये सदाएँ आ रही हैं आबशारों से
चटानें चूर हो जाएँ जो हो अज़्म-ए-सफ़र पैदा

वो शबनम का सुकूँ हो या के परवाने की बे-ताबी
अगर उड़ने की धुन होगी तो होंगे बाल ओ पर पैदा

सुहैल अब पूछना है इंक़िलाब-ए-आसमानी से
हमारी शाम-ए-ग़म की भी कभी होगी सहर पैदा.
इक़बाल सुहैल
About the poet

इक़बाल सुहैल

View profile & all 8 Poems / Stories

More from इक़बाल सुहैल

  1. अब दिल को हम ने बंदा-ए-जानाँ बना दिया - इक़बाल सुहैल

    अब दिल को हम ने बंदा-ए-जानाँ बना दियाइक काफ़िर-ए-अज़ल को मुसलमाँ बना दिया

    12.4K reads
  2. हुस्न-ए-फ़ितरत की आबरू मुझ से - इक़बाल सुहैल

    हुस्न-ए-फ़ितरत की आबरू मुझ सेआब ओ गिल में है रंग ओ बू मुझ से

    12.4K reads
  3. जो तसव्वुर से मावरा न हुआ - इक़बाल सुहैल

    जो तसव्वुर से मावरा न हुआवो तो बंदा हुआ ख़ुदा न हुआ

    12.4K reads
  4. पैग़ाम-ए-रिहाई दिया हर चंद क़ज़ा ने - इक़बाल सुहैल

    पैग़ाम-ए-रिहाई दिया हर चंद क़ज़ा नेदेखा भी न उस सम्त असीरान-ए-वफ़ा ने

    12.3K reads
  5. उफ़ क्या मज़ा मिला सितम-ए-रोज़-गार में - इक़बाल सुहैल

    उफ़ क्या मज़ा मिला सितम-ए-रोज़-गार मेंक्या तुम छुपे थे पर्दा-ए-लैल-ओ-नहार में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like