बिल-एहतिमाम ज़ुल्म की तजदीद की गई - इक़बाल अज़ीम

इक़बाल अज़ीमइक़बाल अज़ीम

3 min read · 12.4K reads

बिल-एहतिमाम ज़ुल्म की तजदीद की गई
और हम को सब्र ओ ज़ब्त की ताकीद की गई

अव्वल तो बोलने की इजाज़त न थी हमें
और हम ने कुछ कहा भी तो तरदीद की गई

अंजाम-कार बात शिकायात पर रुकी
पुर्सिश अगरचे अज़-रह-ए-तम्हीद की गई

तज्दीद-ए-इल्तिफ़ात की तज्वीज़ रद हुई
तर्क-ए-तअल्लुक़ात की ताईद की गई

जीने का कोई एक सहारा तो चाहिए
डर डर के की गई मगर उम्मीद की गई

घर के चराग़ और भी बे-नूर हो गए
इस दर्जा ख़ातिर-ए-माह-ओ-ख़ुर्शीद की गई
इक़बाल अज़ीम
About the poet

इक़बाल अज़ीम

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like