बनाए एक सेतुबंध - इंदुशेखर तत्पुरुष

इंदुशेखर तत्पुरुषइंदुशेखर तत्पुरुष9 Sept 1962

3 min read · 12.3K reads

डूबा रहता है तुम्हारी देह का
तीन चौथाई हिस्सा
गर्व से गरजते
महासागर की कैद में
कहां आ पाया तुम्हारे हिस्से में
पूरा उजाला
समूचा रौशन करता तुमको एक साथ
जब एक गोलार्द्ध पर
पड़ता है प्रकाश
तुम्हारा दूसरा गोलार्द्ध
रहता अंधकार में।

आओ! मिलकर
बनाए एक सेतुबंध
मदमाते समुद्र की छाती पर
बन सकें रास्ते दूर-दराज
निर्वासन भोगती टापुओं की जमीन तक
और सांझ पड़े आया करें
दीया-बाती
जहां पसरी पड़ी है
अंधकार की हठीली सत्ता।
इंदुशेखर तत्पुरुष
About the poet

इंदुशेखर तत्पुरुष

View profile & all 16 Poems / Stories