चंदन सा बदन चंचल चितवन - इंदीवर

इंदीवरइंदीवर

3 min read · 12.4K reads

चंदन सा बदन चंचल चितवन
धीरे से तेरा ये मुस्काना
मुझे दोष न देना जग वालों - (२)
हो जाऊँ अगर मैं दीवाना
चंदन सा ...

ये काम कमान भँवे तेरी
पलकों के किनारे कजरारे
माथे पर सिंदूरी सूरज
होंठों पे दहकते अंगारे
साया भी जो तेरा पड़ जाए - (२)
आबाद हो दिल का वीराना
चंदन सा ...

तन भी सुंदर मन भी सुंदर
तू सुंदरता की मूरत है
किसी और को शायद कम होगी
मुझे तेरी बहुत ज़रूरत है
पहले भी बहुत मैं तरसा हूँ - (२)
तू और न मुझको तरसाना
चंदन सा ...
इंदीवर
About the poet

इंदीवर

View profile & all 15 Poems / Stories

More from इंदीवर

  1. होंठों से छू लो तुम - इंदीवर

    होंठों से छू लो तुम, मेरा गीत अमर कर दोबन जाओ मीत मेरे, मेरी प्रीत अमर कर दो

    12.4K reads
  2. वक़्त करता जो वफ़ा - इंदीवर

    वक़्त करता जो वफ़ा आप हमारे होतेहम भी ग़ैरों की तरह आप को प्यारे होते

    12.4K reads
  3. फूल तुम्हें भेजा है ख़त में - इंदीवर

    फूल तुम्हें भेजा है ख़त में, फूल नहीं मेरा दिल हैप्रीयतम मेरे तुम भी लिखना, क्या ये तुम्हारे क़ाबिल है

    12.4K reads
  4. मुझे नहीं पूछनी तुमसे बीती बातें - इंदीवर

    मुझे नहीं पूछनी तुमसे बीती बातेंकैसे भी गुज़ारी हों तुमने अपनी रातें

    12.4K reads
  5. प्रभु जी मेरे अवगुन चित ना धरो - इंदीवर

    प्रभु जी मेरे अवगुन चित ना धरोसमदरसी है नाम तुम्हारो, नाम की लाज करो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like