नए नज़ारे - इंदिरा परमार

इंदिरा परमारइंदिरा परमार4 Sept 1942

3 min read · 12.4K reads

नए साल के नए नज़ारे!
घर से निकलो, बाहर आओ
कदम मिलाकर नाचो-गाओ,
पहला दिन है नए साल का
आसमान में खूब उड़ाओ-
भैया खुशियों के गुब्बारे!

जो भी मिले प्यार बरसाओ
रूठा हो तो उसे मनाओ,
अगला-पिछला बैर भुलाकर
बढ़ो साथियो, हाथ मिलाओ-
रिश्ते फले फलें हमारे!

हम बच्चों का यह कहना है
हमको एक साथ रहना है,
सुख यदि आपस में बाँटेंगे
तो दुख भी हँसकर सहना है-
करें प्रतिज्ञा ऐसी प्यारे!

सदा न रहती रात, साथियो-
कह दो सच्ची बात साथियो,
दुनिया आगे बढ़ती जाती
चलो समय के साथ साथियो-
नई जिंदगी हम स्वीकारें!
इंदिरा परमार
About the poet

इंदिरा परमार

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी