बादल भैया - इंदिरा गौड़

इंदिरा गौड़इंदिरा गौड़19 Sept 1943

4 min read · 12.4K reads

बादल भैया, बादल भैया,
बड़े घुमक्कड़ बादल भैया!

आदत पाई है सैलानी
कभी किसी की बात न मानी,
कड़के बिजली जरा जोर से-
आँखों में भर लाते पानी।
कभी-कभी इतना रोते हो
भर जाते हैं ताल-तलैया!

सूरज, चंदा और सितारे,
सबके सब तुमसे हैं हारे,
तुम जब आ जाते अपनी पर
डरकर छिप जाते बेचारे।
गुस्सा थूको, अब मत गरजो,
बदलो अपना गलत रवैया!

बरस बरस यह हालत कर दी
बिन मौसम के आई सर्दी,
घर में घुसकर गुमसुम बैठे
बंद हुई आवारागर्दी।
चार दिनों से खेल न पाए
चोर-सिपाही, छुपम-छुपैया!
बंद करो पानी बरसाना
चिड़ियाँ कहाँ चुगेगी दाना,
भला ठान ली इतनी जिद क्यों
भैया कुछ तो हमें बताना।
‘पाकिट मनी’ मिलेगा जब भी
ले लेना दो-चार रुपैया!
इंदिरा गौड़
About the poet

इंदिरा गौड़

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानासहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानातो कैसा रहेआदमी की तुलना पतंग सेऔर जीवन की तुलना डोर से की जाए— हरि मृदुलजिन चीज़ों का मतलब नहीं होगामैं भारत में नहीं रहता हूँमैं अपने घर में रहता हूँ— हरे प्रकाश उपाध्यायएयर हॉस्टेसनीले आकाश के पथ परसफ़ेद बादलों के बीच— लाइश्रम समरेन्द्र सिंहगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी