अरे सय्याद इस बेदाद पर बेदाद क्या कीजे

इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीनइनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

1 min read · 12.4K reads

अरे सय्याद इस बेदाद पर बेदाद क्या कीजे

शिकार-ए-ना-तवाँ मुझ से के तीं आज़ाद क्या कीजे

उठाने का नहीं मैं हाथ जूँ गुल उस गरेबाँ से

अगर बू की तरह जावेगा जी बर्बाद क्या कीजे

बहार आई है और हम गुल्सिताँ में जा नहीं सकते

ख़ुदा के वास्ते तू ही कह ऐ सय्याद क्या कीजे

टला गर बे-सुतूँ तो क्या हुआ ख़ुसरव नहीं टलता

बड़ा पत्थर है छाती पर तिरे फ़रहाद क्या कीजे

जफ़ा पर दिलबरों के सब्र करना ही मुनासिब है

'यक़ीं' दा'वा वफ़ा का कर के अब फ़रियाद क्या कीजे

इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन
About the poet

इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

View profile & all 62 Poems / Stories

More from इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

  1. बहार आई है क्या क्या चाक जैब-ए-पैरहन करते - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    बहार आई है क्या क्या चाक जैब-ए-पैरहन करतेजो हम भी छूट जाते अब तो क्या दीवाना-पन करते

    12.4K reads
  2. चला आँखों में जब कश्ती में वो महबूब आता है - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    चला आँखों में जब कश्ती में वो महबूब आता हैकभी आँखें भर आती हैं कभी जी डूब जाता है

    12.4K reads
  3. दर्द बिन हम को कुछ इस आग से मक़सूद नहीं - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    दर्द बिन हम को कुछ इस आग से मक़सूद नहींइश्क़ फीका है अगर ज़ख़्म नमक-सूद नहीं

    12.4K reads
  4. हक मुझे बातिल आशना न करे - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    हक मुझे बातिल आशना न करेमैं बुतों से फिरूँ ख़ुदा न करे

    12.4K reads
  5. इस क़दर ग़र्क़ लहू में ये दिल-ए-ज़र न था - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    इस क़दर ग़र्क़ लहू में ये दिल-ए-ज़र न थाजब हिना से तेरे पाँव को सरोकार न था

    12.4K reads