लेते लेते करवटें तुझ बिन जो घबराता हूँ मैं

इमाम बख़्श नासिखइमाम बख़्श नासिख

1 min read · 12.4K reads

लेते लेते करवटें तुझ बिन जो घबराता हूँ मैं

नाम ले ले कर तिरा रातों को चिल्लाता हूँ मैं

ग़ैर जब कहता है उस पर मैं भी मरता हूँ तब आह

वो तो क्या मरता है बस ग़ैरत से मर जाता हूँ मैं

आ निकलता है कभी पर बात वो करता नहीं

बोलता है तो ये कहता है कि अब जाता हूँ मैं

तू वो है आतिश का परकाला कि तेरे सामने

आफ़्ताब आ कर कहे जाड़े से थर्राता हूँ मैं

ना-तवानी ने निकल जाने का डर तो खो दिया

यार को अब अपने मर जाने से धमकाता हूँ मैं

गर चलें राह-ए-तलब में तोड़ डालूँ अपने पाँव

बस कभी साक़ी के आगे हाथ फैलाता हूँ मैं

अब्र को देखा जो साक़ी ने निगाह-ए-मस्त से

रा'द बोला अब मय-ए-गुल-रंग बरसाता हूँ मैं

दौड़ते हैं पाँव जब दामान-ए-सहरा की तरफ़

हाथ भी सू-ए-गरेबाँ साथ दौड़ाता हूँ मैं

इमाम बख़्श नासिख
About the poet

इमाम बख़्श नासिख

View profile & all 69 Poems / Stories

More from इमाम बख़्श नासिख

  1. आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझे - इमाम बख़्श नासिख

    आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझेकू-ब-कू दर दर लिए फिरती है रूस्वाई मुझे

    12.4K reads
  2. आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका है - इमाम बख़्श नासिख

    आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका हैक़ातिल तेरी तलवार नहीं, बाल-ए-हुमा है

    12.4K reads
  3. ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह से - इमाम बख़्श नासिख

    ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह सेबिजली को होती है रंग-ए-सियाह से

    12.4K reads
  4. चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहीं - इमाम बख़्श नासिख

    चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहींदाग़ हैं ये गुल नहीं नासूर हैं अख़्तर नहीं

    12.4K reads
  5. चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबी - इमाम बख़्श नासिख

    चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबीईमाए क़दह नोशी ग़ुंचे की गुलाबी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like