यारों की हम से दिल-शिकनी हो सके कहाँ

Imam Bakhsh NasikhImam Bakhsh Nasikh1 Jan 1776 – 1 Jan 1838

1 min read · 12.6K reads

यारों की हम से दिल-शिकनी हो सके कहाँ

याँ पास है न ख़ातिर-ए-अग़्यार तोड़िए

हम जौर-ए-चश्म-ए-यार से दम मारते नहीं

या'नी रवा है कब दिल-ए-बीमार तोड़िए

याँ दर्द-ए-सर ख़ुमार से है वाँ दुकान बंद

टकरा के सर को अब दर-ए-ख़ुम्मार तोड़िए

टकराऊँ वाँ जो सर तो वो कहता है क्या मुझे

साहब न मुझ ग़रीब की दीवार तोड़िए

दम तोड़ना है फ़ुर्क़त-ए-जानाँ में अपना काम

कुछ कोहकन नहीं हैं जो कोहसार तोड़िए

'नासिख़' बक़ौल-ए-अफ़सह-ए-हिन्दोस्ताँ कभी

ज़ाहिद का दिल न ख़ाना-ए-ख़ु़म्मार तोड़िए

 

Imam Bakhsh Nasikh
About the poet

Imam Bakhsh Nasikh

Baksh Nasikh (Urdu: اِمام بخش ناسِخ) (1776–1838) was an Urdu poet of the Mughal era. Imam Baksh Nasikh succeeded in gaining the patronage of Meer Kazim Ali whose property he inherited.Nasikh who offended the nawab of Awadh by contemptuously refusing his patro…

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like