जान हम तुझ पे दिया करते हैं

Imam Bakhsh NasikhImam Bakhsh Nasikh1 Jan 1776 – 1 Jan 1838

1 min read · 12.7K reads

जान हम तुझ पे दिया करते हैं

नाम तेरा ही लिया करते हैं

चाक करने के लिए ऐ नासेह

हम गरेबान सिया करते हैं

साग़र-ए-चश्म से हम बादा-परस्त

मय-ए-दीदार पिया करते हैं

ज़िंदगी ज़िंदा-दिली का है नाम

मुर्दा-दिल ख़ाक जिया करते हैं

संग-ए-असवद भी है भारी पत्थर

लोग जो चूम लिया करते हैं

कल न देगा कोई मिट्टी भी उन्हें

आज ज़र जो कि दिया करते हैं

दफ़्न महबूब जहाँ हैं 'नासिख़'

क़ब्रें हम चूम लिया करते हैं

Imam Bakhsh Nasikh
About the poet

Imam Bakhsh Nasikh

Baksh Nasikh (Urdu: اِمام بخش ناسِخ) (1776–1838) was an Urdu poet of the Mughal era. Imam Baksh Nasikh succeeded in gaining the patronage of Meer Kazim Ali whose property he inherited.Nasikh who offended the nawab of Awadh by contemptuously refusing his patro…

View profile & all 36 Poems / Stories

More from Imam Bakhsh Nasikh

  1. सब हमारे लिए ज़ंजीर लिए फिरते हैं

    सब हमारे लिए ज़ंजीर लिए फिरते हैंहम सर-ए-ज़ुल्फ़-ए-गिरह-गीर लिए फिरते हैं

    12.8K reads
  2. सौ क़िस्सों से बेहतर है कहानी मिरे दिल की

    सौ क़िस्सों से बेहतर है कहानी मिरे दिल कीसुन उस को तू ऐ जान ज़बानी मिरे दिल की

    12.7K reads
  3. याद आती हैं हमें जान तुम्हारी बातें

    याद आती हैं हमें जान तुम्हारी बातेंहाए वो प्यार की आवाज़ वो प्यारी बातें

    12.8K reads
  4. हैं अश्क मिरी आँखों में क़ुल्ज़ुम से ज़ियादा

    हैं अश्क मिरी आँखों में क़ुल्ज़ुम से ज़ियादाहैं दाग़ मिरे सीने में अंजुम से ज़ियादा

    12.6K reads
  5. सनम कूचा तिरा है और मैं हूँ

    सनम कूचा तिरा है और मैं हूँये ज़िंदान-ए-दग़ा है और मैं हूँ

    12.6K reads

More Poetry & Stories You May Like