ताश की मेज - इला कुमार

इला कुमारइला कुमार1 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

गोल मेज पर बिखरी हुईं
ताश की रंगीन पत्तियां
तीन काली बीबियों की बगल में
ठिठका ललमुंहा राज चुप है

जोकर के सिर के पास
नृत्य की भंगिमा में
सच का जोकर कांपता है

मद्धम रोशनी के घेरे
अभिजात्यिक भंगिमा में दबी कोमल आवाजें

ऐसा नहीं कि ईर्ष्या और पराजित होने की बात
वे भूल गये हैं
नये मंगलसूत्र की मोटी चेन
अव्यक्त दाह सिरजती तो है
बेअसर है बरसों के साथी की गैर-मौजूदगी

सबके ऊपर
ऊब की ठंडी धार
अंदर ही अंदर रंगों को खखोरती है!
इला कुमार
About the poet

इला कुमार

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like