इन्हीं में जीते इन्हीं बस्तियों में मर रहते - इफ़्तिख़ार आरिफ़

इफ़्तिख़ार आरिफ़इफ़्तिख़ार आरिफ़21 Sept 1943

3 min read · 12.4K reads

इन्हीं में जीते इन्हीं बस्तियों में मर रहते
ये चाहते थे मगर किस के नाम पर रहते

पयम्बरों से ज़मीनें वफ़ा नहीं करतीं
हम ऐसे कौन ख़ुदा थे के अपने घर रहते

परिंदे जाते न जाते पलट के घर अपने
पर अपने हम-शजरों से तो बा-ख़बर रहते

बस एक ख़ाक का एहसान है के ख़ैर से हैं
वगरना सूरत-ए-ख़ाशाक दर-ब-दर रहते

मेरे करीम जो तेरी रज़ा मगर इस बार
बरस गुज़र गए शाख़ों के बे-समर रहते
इफ़्तिख़ार आरिफ़
About the poet

इफ़्तिख़ार आरिफ़

View profile & all 22 Poems / Stories

More from इफ़्तिख़ार आरिफ़

  1. अब भी तौहीन-ए-इताअत नहीं होगी हम से - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    अब भी तौहीन-ए-इताअत नहीं होगी हम सेदिल नहीं होगा तो बैअत नहीं होगी हम से

    12.4K reads
  2. अज़ाब ये भी किसी और पर नहीं आया - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    अज़ाब ये भी किसी और पर नहीं आयाके एक उम्र चले और घर नहीं आया

    12.4K reads
  3. अज़ाब-ए-वहशत-ए-जाँ का सिला न माँगे कोई - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    अज़ाब-ए-वहशत-ए-जाँ का सिला न माँगे कोईनए सफ़र के लिए रास्ता न माँगे कोई

    12.4K reads
  4. दयार-ए-नूर में तीरा-शबों का साथी हो - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    दयार-ए-नूर में तिरा-शबों का साथी होकोई तो हो जो मेरी वहशतों का साथी हो

    12.4K reads
  5. हामी भी न थे मुनकिर-ए-ग़ालिब भी नहीं थे - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    हामी भी न थे मुनकिर-ए-ग़ालिब भी नहीं थेहम अहल-ए-तज़बज़ुब किसी जानिब भी नहीं थे

    12.4K reads