लोग पूछेंगे - इब्ने इंशा

इब्ने इंशाइब्ने इंशा15 Sept 1927 – 11 Sept 1978

3 min read · 12.4K reads

लोग पूछेंगे क्यों उदास हो तुम
और जो दिल में आए सो कहियो
यूँ ही माहौल की गिरानी है
दिन ख़िज़ाँ के ज़रा उदास-से हैं
कितने बोझिल हैं शाम के साए
उनकी बाबत ख़मोश ही रहियो
नाम उनका न दरमियाँ आए
नाम उनका न दरमियाँ आए
उनकी बाबत ख़मोश ही रहियो
कितने बोझिल हैं शाम के साए
दिन ख़िज़ाँ के ज़रा उदास-से हैं
यूँ ही माहौल की गिरानी है
और जो दिल में आए सो कहियो
लोग पूछेंगे क्यों उदास हो तुम ?

(रचनाकाल : 1948)
इब्ने इंशा
About the poet

इब्ने इंशा

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like