चल इंशा अपने गाँव में - इब्ने इंशा

इब्ने इंशाइब्ने इंशा15 Sept 1927 – 11 Sept 1978

3 min read · 12.4K reads

यहाँ उजले उजले रूप बहुत
पर असली कम, बहरूप बहुत

इस पेड़ के नीचे क्या रुकना
जहाँ साये कम, धुप बहुत

चल इंशा अपने गाँव मैं
बेठेंगे सुख की छाओं में

क्यूँ तेरी आँख सवाली है ?
यहाँ हर एक बात निराली है

इस देस बसेरा मत करना
यहाँ मुफलिस होना गाली है

जहाँ सच्चे रिश्ते यारों के
जहाँ वादे पक्के प्यारों के

जहाँ सजदा करे वफ़ा पांव में
चल इंशा अपने गाँव में
इब्ने इंशा
About the poet

इब्ने इंशा

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like