किसी भी शर्त पर नहीं छोड़ना है,
अपनी इस व्यक्तिगत दिल्ली को,
जहाँ हर शाम सफ़रित होना है
इस बस से उस बस में मुझे।
मेरा सारा अपना दिन दे दो मुझे।
जनवरी की शामें और फरवरी की दोपहर,
और ‘दि.प.’ की बसें बस।
कुछ नहीं चाहिए मुझे और
जीने के लिए और मरने के लिए।
क्योंकि बढ़ने वाला रास्ता जुटा देता है सारा सामान,
सारे प्रतीक, सारा सुर्रियलिज्म।
मैं वापस कर दूँगा ‘डाली’ की आत्मकथा की सारी प्रतियाँ।
प्रतीकों की नदियों में छोड़ दो मुझे।
छोड़ दो मुझे मेरी व्यक्तिगत दिल्ली में,
अपनी बसों में।
नहीं चाहिए स्विटज़रलैंड, श्रीनगर और दीवाने-ख़ास।
बसों की बनियान रहित छातियाँ,
होंठों की बेल,
बाँहों के शार्क
और पगथतियो से फूटती सैंदुर महक दे दो
दे दो मुझे।








