दराज़ - इब्बार रब्बी

इब्बार रब्बीइब्बार रब्बी2 Sept 1941

2 min read · 12.4K reads

बीच की दराज़ में बन्द हूँ ।
ऊपर होता हूँ तो
पैर टूटता है
नीचे सरकता हूँ
सिर फूटता है ।
मैं कहाँ जाऊँ !
क्या करूँ !
कैसे रहूँ इस अन्धेरे में !
कब तक काग़ज़ों से पिचका हुआ !

दराज़ की हत्थी टूटी हुई है
कोई है
जो खींचकर निकाले
बेहत्थी दराज़ को
मैदान बना दे
मुझे हवा की दुनिया में
गुब्बारे-सा उड़ा दे ।

रचनाकाल : 25.09.1978
इब्बार रब्बी
About the poet

इब्बार रब्बी

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like