दफ़्तर में खिलौना

इब्बार रब्बीइब्बार रब्बी2 Sept 1941

1 min read · 12.4K reads

सड़क, स्टेशन पार कर

लेट हुई ट्रेन का इंतज़ार कर

गाड़ी में धक्के खाता

ऊँघता और गालियाँ देता

दौड़ता, लिफ़्ट फलाँगता

दफ़्तर पहुँच गया।

बैग खोला तो

स्मरण-पत्र, माँगपत्र, शिकायतें

फ़ाइलों और टिफ़न के बीच

निकल पड़ा प्लास्टिक का बिगुल

जो सीटी की तरह बजता है।

सारा दफ़्तर चारों ओर जुट गया

बिगुल को डायनासोर के

जीवश्म की तरह घूर रहा है।

सिट्टी-पिट्टी गुम है

यह क्या हो गया

मेरी बच्ची ने बैग में

खिलौना क्यों रख दिया

धूल की परत में हँसी क्यों रख दी

सारे ब्रह्मांड को परेशान कर दिया

हाय मेरी बेटी क्या किया!

अनुशासन भंग कर दिया

सावधान!

यह आतंकवाद है।

इब्बार रब्बी
About the poet

इब्बार रब्बी

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीडर की कहानीबच्ची माँ के गले से झूलती कहती है,‘माँ, तुम डरो मत।’— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायवह कर गया पारउसके पूरे परिवार का अपहरण कर लिया गया।उसने बेगार से कर दिया था इंकार।— फ़रीद ख़ाँमाफ़ीसबसे पहले मैं माफ़ी माँगता हूँ हज़रत हौव्वा से।मैंने ही अफ़वाह उड़ाई थी कि उस ने आदम को बहकाया था— फ़रीद ख़ाँमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे