तुम्हारे इश्क़ पे दिल को जो मान था न रहा

हुमैरा राहतहुमैरा राहत

1 min read · 12.4K reads

तुम्हारे इश्क़ पे दिल को जो मान था न रहा

सितारा एक सर-ए-आसमान था न रहा

वो और थे कि जो ना-ख़ुश थे दो जहाँ ले कर

हमारे पास तो बस इक जहान था न रहा

तू अपनी फ़त्ह का ऐलान कर मैं हार गई

वो हौसला कि मुझे जिस पे मान था न रहा

वही कहानी है किरदार भी वही हैं मगर

जो एक नाम सर-ए-दास्तान था न रहा

सदाएँ दोगे पलट कर कभी तो देखोगे

हमारे दिल में ये मुबहम गुमान था न रहा

हुमैरा राहत
About the poet

हुमैरा राहत

उपनाम : 'राहत' जन्म : रहीम यार ख़ान, पंजाब

View profile & all 26 Poems / Stories