मई में पचमढ़ी

Hemant Deolekarहेमंत देवलेकर

1 min read · 12.5K reads

साज के झरे हुए पत्तों से भरा जंगल जैसे छायाओं ने अपनी केंचुली उतार दी है झींगुरों का स्वर टहनियों का पार्श्व गायन है पत्तों का ढेर पुल और सुरंग दोनों ही गिरगिटों के बच्चे गुज़रते हैं घंटियों की पगडंडी प्रकट होती हैं उस पर से चली आ रही बकरियाँ पत्तों के क़ब्रिस्तान से चुपचाप गुज़र जाती हैं घंटियाँ हर पत्ते की साँस टटोलती हुई घाटी में उतर रही हैं
Hemant Deolekar
About the poet

Hemant Deolekar हेमंत देवलेकर

Born - 11 July 1972 Place of Birth - Ujjain, Madhya Pradesh Some Major Works - The cotton of our age is slowly turning into iron (poem collection) miscellaneous - writing plays while performing जन्म - 11 जुलाई 1972 जन्म - स्थान उज्जैन, मध्य प्रदेश कुछ प्रमुख…

View profile & all 24 Poems / Stories