सजन आवें तो पर्दे से निकल कर भार बैठूँगी

हाश्मी बीजापुरीहाश्मी बीजापुरी

1 min read · 12.4K reads

सजन आवें तो पर्दे से निकल कर भार बैठूँगी

बहाना कर के मोतियाँ का पिरोने हार बैठूँगी

उनो यहाँ आओ कहेंगे तो कहूँगी काम करती हूँ

अठलती होर मठलती चुप घड़ी दो-चार बैठूँगी

नज़िक में उन के जाने को ख़ुशी सूँ शाद हूँ दिल में

वले लोगों में दिखलाने कूँ हो बेज़ार बैठूँगी

बलायाँ जीव का ले मैं पड़ूँगी पाँव में दिल सूँ

वले ज़ाहिर में दिखलाने कूँ हो अग़्यार बैठूँगी

करूँगी ज़ाहिरा चुप में ग़ुसा होर मान-हट लेकिन

सिरीजन पर ते जिव अपना ये जिव में वार बैठूँगी

कने को चुप कती हूँ मैं वले मैं दिल में घटकी हूँ

नज़िक हो 'हाशमी' सूँ मिल कर आठों पार बैठूँगी

हाश्मी बीजापुरी
About the poet

हाश्मी बीजापुरी

उपनाम : 'हाश्मी, हाशिम' मूल नाम : सय्यद मीरां हाश्मी जन्म : बीजापुर, कर्नाटक None

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like