जी को रोग लगा बैठा जी के रोग से मरता हूँ

Harichand AkhtarHarichand Akhtar15 Apr 1901 – 1 Jan 1958

1 min read · 12.6K reads

जी को रोग लगा बैठा जी के रोग से मरता हूँ

इस में किसी से शिकवा क्या अपनी करनी भरता हूँ

तर्क-ए-गुनाह ऐ वाइ'ज़-जी दिल से नहीं मजबूरी है

आप ख़ुदा से डरते हैं मैं दुनिया से डरता हूँ

दुनिया से कुछ फ़ैज़ न था दुनिया को तज बैठा हूँ

अल्लाह से उम्मीदें हैं अल्लाह अल्लाह करता हूँ

दूर तो हट जाऊँ लेकिन फ़िक्र-ए-मोहब्बत ने मारा

बेहद नाज़ुक रिश्ता है टूट न जाए डरता हूँ

काविश-ए-पैहम आख़िर तक हासिल-ए-मर्ग-ए-मायूसी

ये भी कोई जीना है किस जीने पर मरता हूँ

Harichand Akhtar
About the poet

Harichand Akhtar

Harichand Akhtar (15 April 1901 – 1 January 1958)( Urdu:ہری چند اختر ) was a well-known journalist who was also a renowned Urdu Ghazal poet. He was born in Hoshiarpur, Punjab, on 15 April 1901. He was fluent in the use of Urdu, Persian and English languages.…

View profile & all 23 Poems / Stories

More from Harichand Akhtar

  1. मिलेगी शैख़ को जन्नत, हमें दोज़ख़ अता होगा

    मिलेगी शैख़ को जन्नत, हमें दोज़ख़ अता होगाबस इतनी बात है जिस के लिए महशर बपा होगा

    12.6K reads
  2. शबाब आया किसी बुत पर फ़िदा होने का वक़्त आया

    शबाब आया किसी बुत पर फ़िदा होने का वक़्त आयामिरी दुनिया में बंदे के ख़ुदा होने का वक़्त आया

    12.6K reads
  3. कलियों का तबस्सुम हो, कि तुम हो कि सबा हो

    कलियों का तबस्सुम हो, कि तुम हो कि सबा होइस रात के सन्नाटे में, कोई तो सदा हो

    12.6K reads
  4. सैर-ए-दुनिया से ग़रज़ थी महव-ए-दुनिया कर दिया

    सैर-ए-दुनिया से ग़रज़ थी महव-ए-दुनिया कर दियामैं ने क्या चाहा मिरे अल्लाह ने क्या कर दिया

    12.5K reads
  5. जिस ज़मीं पर तिरा नक़्श-ए-कफ़-ए-पा होता है

    जिस ज़मीं पर तिरा नक़्श-ए-कफ़-ए-पा होता हैएक इक ज़र्रा वहाँ क़िबला-नुमा होता है

    12.7K reads

More Poetry & Stories You May Like