मुद्दतों से उदास बैठी हूँ
ले के तस्वीर-ए-यास बैठी हूँ
तिश्नगी का गिला करूँ किस से
जब मैं दरिया के पास बैठी
जिस पे तहज़ीब के सितारे हैं
मैं वो पहने लिबास बैठी हूँ
बिंत-ए-हव्वा पे हर तरफ़ ख़तरा
महव-ए-ख़ौफ़-ओ-हिरास बैठी हूँ
सूखे होंटों को देखते क्या हो
ले के सदियों की प्यास बैठी हूँ
जान जाए या ये रहे 'ज़रयाब'
हक़ है कि हक़-शनास बैठी हूँ








