जो उसे पसन्द नही - गुँजन श्रीवास्तव

गुँजन श्रीवास्तवगुँजन श्रीवास्तव24 Sept 1995

2 min read · 12.4K reads

उसे कुछ शब्द, बस, पसन्द नही थे
रोक दिया करती थी वो
अचानक ही मुझे
सम्वादों के बीच !

हालाँकि कभी- कभार उनके मायने
नापसन्द करने लायक नही भी होते थे

फिर भी,
जो उसे पसन्द नही
वो भाषा में किस काम की ?

और जिसे वो सुनना नही चाहती
वो मेरी जुबां पे क्या कर रहा है?

ये मेरे लिए इक्कीसवीं सदी का
एक गम्भीर सवाल रहा है !
गुँजन श्रीवास्तव
About the poet

गुँजन श्रीवास्तव

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like