तुमको मेरे दिल ने पुकारा है - गुलशन बावरा

गुलशन बावरागुलशन बावरा12 Sept 1937 – 7 Sept 2009

4 min read · 12.4K reads

तुमको मेरे दिल ने पुकारा है बड़े नाज़ से
अपनी आवाज़ मिला लो मेरी आवाज़ से
मुझको पहली नज़र में लगा है यूं

साथ सदियों पुराना है अपना
और सदियों ही रहना पड़ेगा
तुमको बनके इन आंखो का सपना

युग-युग की कसम निभाके सनम
इस जग की रसमें निभाके सनम
अपनी आवाज़ मिला लो मेरी आवाज़ से

प्यार की इन हसीं वादियों में
झूम के यूं ही मिलते रहेंगे
ज़िंदगानी के सुहाने सफ़र में
हमसफ़र बनके चलते रहेंगे

इस दिल के अरमान जगाके सनम
मुझको बाहों की राहों में लाके सनम
अपनी आवाज़ मिला लो मेरी आवाज़ से
गुलशन बावरा
About the poet

गुलशन बावरा

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like