क़दमों से मेरे गर्द-ए-सफ़र कौन ले गया - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

ग़ुलाम मुर्तज़ा राहीग़ुलाम मुर्तज़ा राही

3 min read · 12.4K reads

क़दमों से मेरे गर्द-ए-सफ़र कौन ले गया
मंज़िल पे रास्ते की ख़बर कौन ले गया

रू-ए-उफ़ुक से नूर-ए-सहर कौन ले गया
इस औज तक कमंद-ए-नज़र कौन ले गया

रख दी गई थी क़दमों पे उस के उतार कर
दस्तार जानती है कि सर कौन ले गया

इस सतह पर किसे था मिरी ज़ात का शुऊर
इतनी तहों में आ के गुहर कौन ले गया

सूखे दरख़्त नेज़ों की सूरत गड़े हुए
वो बर्ग ओ गुल वो शाख़ ओ समर कौन ले गया
ग़ुलाम मुर्तज़ा राही
About the poet

ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

View profile & all 13 Poems / Stories

More from ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

  1. आगे आगे शर फैलाता जाता हूँ - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    आगे आगे शर फैलाता जाता हूँपीछे पीछे अपनी ख़ैर मनाता हूँ

    12.4K reads
  2. बात बढ़ती गई आगे मिरी नादानी से - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    बात बढ़ती गई आगे मिरी नादानी सेकितना अर्ज़ां हुआ मैं अपनी फ़रावानी से

    12.4K reads
  3. झलकती है मिरी आँखों में बेदारी सी कोई - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    झलकती है मिरी आँखों में बेदारी सी कोईदबी है जैसे ख़ाकिस्तर में चिंगारी सी होई

    12.4K reads
  4. जो मुझ पे भारी हुई एक रात अच्छी तरह - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    जो मुझ पे भारी हुई एक रात अच्छी तरहतो फिर गुज़र भी गए सानेहात अच्छी तरह

    12.4K reads
  5. कहीं कहीं से पुर-असरार हो लिया जाए - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    कहीं कहीं से पुर-असरार हो लिया जाएकि अपने हक़ में भी हमवार हो लिया जाए

    12.4K reads