ख़ार-ए-चमन थे शबनम शबनम फूल भी सारे गीले थे - गुलाम मोहम्मद क़ासिर

गुलाम मोहम्मद क़ासिरगुलाम मोहम्मद क़ासिर4 Sept 1944 – 20 Sept 1999

3 min read · 12.4K reads

ख़ार-ए-चमन थे शबनम शबनम फूल भी सारे गीले थे
शाख़ से टूट के गिरने वाले पत्ते फिर भी पीले थे

सर्द हवाओं से तो थे साहिल के रेत के याराने
लू के थपेड़े सहने वाले सहराओं के टीले थे

ताबिंदा तारों का तोहफा सुब्ह की खिदमत में पहुँचा
रात ने चाँद की नजर किए जो तारे कम चमकीले थे

सारे सपेरे वीरानों में घूम रहे हैं बीन लिए
आबादी में रहने वाले साँप बड़े ज़हरीले थे

त यूँ ही नाराज़ हुए हो वरना मय-खाने का पता
हम ने हर उस शस़्स से पूछा जिस के नैन नशीले थे

कौन ग़ुलाम मोहम्मद ‘कासिर’ बे-चारे से करता बात
ये चालाकों की बस्ती थी और हजरत शर्मीले थे
गुलाम मोहम्मद क़ासिर
About the poet

गुलाम मोहम्मद क़ासिर

View profile & all 16 Poems / Stories

More from गुलाम मोहम्मद क़ासिर

  1. आँख से बिछड़े काजल को तहरीर बनाने वाले - गुलाम मोहम्मद क़ासिर

    आँख से बिछड़े काजल को तहरीर बनाने वालेमुश्किल मे पड़ जाएँगे तस्वीर बनावे वाले

    12.4K reads
  2. अकेला दिन है कोई और न तन्हा रात होती है - गुलाम मोहम्मद क़ासिर

    अकेला दिन है कोई और न तन्हा रात होती हैमैं जिस पल से गुजरता हूँ मोहब्बत साथ होती है

    12.4K reads
  3. बगैर उस के अब आराम भी नहीं आता - गुलाम मोहम्मद क़ासिर

    बगैर उस के अब आराम भी नहीं आतावो शख्स जिस का मुझे नाम भी नहीं आता

    12.4K reads
  4. बन में वीराँ थी नजर शहर मे दिल रोता है - गुलाम मोहम्मद क़ासिर

    बन में वीराँ थी नजर शहर मे दिल रोता हैजिंदगी से ये मेरा दूसरा समझौता है

    12.4K reads
  5. गलियों की उदासी पूछती है घर का सन्नाटा कहता है - गुलाम मोहम्मद क़ासिर

    गलियों की उदासी पूछती है घर का सन्नाटा कहता हैइस शहर का हर रहने वाला क्यूँ दूसरे शहर में रहता है

    12.4K reads