नन्हें का ख़त - गुलाब सिंह

गुलाब सिंहगुलाब सिंह5 Sept 1944

3 min read · 12.4K reads

भूले बिसरे लिखते
सिलसिले तमाम
नन्हें का ख़त
बड़के भइया के नाम।

इस चिट्ठी को, जैसे-
तार बाँचना
बहना की पालकी ओहार बाँचना,
बापू की पकी हुई मूछों का काँपना
अम्मा की आँखों की-
हार बाँचना,

सुबह-शाम की लीकों
लिपटे भीतर-बाहर
हारे-मनमारे-से
सेहन दालान।

बौराईं आँगन के-
आम की टहनियाँ
चढ़ते फागुन के दिन चार बाँचना,
गुमसुम बैठीं भाभी
टेक कर कुहनियाँ
कंधों पर उतरा अँधियार बाँचना,

देखो जी!
यह खत भी अनदेखा मत करना
घर भर का राम-राम
गाँव का सलाम।
गुलाब सिंह
About the poet

गुलाब सिंह

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायनानी का चश्माआसमान में टिम टिमाती नानी हँसती होंगी हमारे बचपने पर।हाँ!— फ़रीद ख़ाँमाफ़ीसबसे पहले मैं माफ़ी माँगता हूँ हज़रत हौव्वा से।मैंने ही अफ़वाह उड़ाई थी कि उस ने आदम को बहकाया था— फ़रीद ख़ाँ