नीली धारियों वाला स्वेटर - गोविन्द माथुर

गोविन्द माथुरगोविन्द माथुर4 Sept 1945

6 min read · 12.4K reads

कैसी भी रही हो ठण्ड
ठिठुरा देने वाली या गुलाबी
एक ही स्वेटर था मेरे पास
नीली धारियों वाला

बहिन के स्वेटर बुनने से पहले
किसी की उतरी हुई जाकेट
पहनता था मैं
जाकेट में गर्माहट थी
पर जाकेट पहन कर
ख़ुशी नहीं मिलती थी मुझे
एक उदासी छा जाती थी
मेरे चेहरे पर

बहिन मेरे चेहरे पर छाई
उदासी पढ़ कर
खुद भी उदास हो जाया करती थी
बहिन ने थोड़े-थोड़े पैसे बचा कर
ख़रीदे सफ़ेद नीले ऊन के गोले
एक सहेली से मांग लाई सलाई

किसी पत्रिका के बुनाई विशेषांक से
सीखी बुनाई
दो उल्टे एक सीधा
एक उल्टा दो सीधे डाले फंदे

कई दिनों तक नापती रही
मेरा गला और लम्बाई
गिनती रही फंदे
बदलती रही सलाई

ठिठुराती ठण्ड आने से पहले
एक दिन बहिन ने
पहना दिया मुझे नया स्वेटर
बहिन की ऊंगलियों की ऊष्मा
समां गई थी स्वेटर में

मेरे चेहरे पर आई चमक
देख कर खुश थी बहिन
मेरा स्वेटर देख कर
लड़कियाँ पूछती थी
कलात्मक बुनाई के बारे में

बहिन के ससुराल जाने बाद भी
कई वर्षों तक पहनता रहा मैं
नीली धारिओं वाला स्वेटर

उस स्वेटर जैसी ऊष्मा
फिर किसी स्वेटर में नहीं मिली
उस स्वेटर की स्मृति में
आज भी ठण्ड नहीं लगती मुझे
गोविन्द माथुर
About the poet

गोविन्द माथुर

View profile & all 54 Poems / Stories

More from गोविन्द माथुर

  1. दीवारों के पर कितनी धूप - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.4K reads
  2. उदाहरण के लिए आदमी - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.4K reads
  3. दीवारों के ऊपर कितनी धूप - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.4K reads
  4. नमक की तरह - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.4K reads
  5. डर - गोविन्द माथुर

    जबकि कोई दुश्मन नहीं है मेराफिर भी डरा हुआ रहता हूँ

    12.4K reads