बच्चे नहीं जानते - गोविन्द माथुर

गोविन्द माथुरगोविन्द माथुर4 Sept 1945

3 min read · 12.4K reads

तुम अपने कैनवास पर
बनाओ एक चित्र
गर्मी की दुपहरी का

रंग अपनी पसन्द के भरो
पर गर्मी में ताप होना चाहिए
और दुपहरी में अलसायापन

धारीदार जांघिया पहने बच्चे
तख्ती-सा मुल्तानी मिट्टी से
पुता हुआ बदन जिस पर
कोलतार से तुम लिख सकते हो
एक दुपहरी गर्मी की

अगर तुम्हारा कैनवास बड़ा हो
तुम दिखा सकते हो
प्याज और आम का अचार
सूखी रोटियाँ और ठंडा पानी
अगर तुम पैदा कर सको
भूने हुए चनों और जौं की गंध
तब तुम्हारा कैनवास बन जाएगा
एक घर गर्मी की दुपहरी में
गोविन्द माथुर
About the poet

गोविन्द माथुर

View profile & all 54 Poems / Stories

More from गोविन्द माथुर

  1. दीवारों के पर कितनी धूप - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.3K reads
  2. उदाहरण के लिए आदमी - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.4K reads
  3. दीवारों के ऊपर कितनी धूप - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.3K reads
  4. नमक की तरह - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.4K reads
  5. डर - गोविन्द माथुर

    जबकि कोई दुश्मन नहीं है मेराफिर भी डरा हुआ रहता हूँ

    12.4K reads