तुम गए चित्तचोर

Gopaldas NeerajGopaldas Neeraj4 Jan 1925

1 min read · 12.7K reads

तुम गए चित्तचोर !

स्वप्न-सज्जित प्यार मेरा,
कल्पना का तार मेरा,
एक क्षण में मधुर निष्ठुर तुम गए झकझोर !

तुम गए चित्तचोर !

हाय ! जाना ही तुम्हें था,
यों रुलाना ही मुझे था
तुम गए प्रिय, पर गए क्यों नहीं ह्रदय मरोड़ !

तुम गए चित्तचोर !

लुट गया सर्वस्व मेरा,
नयन में इतना अँधेरा,
घोर निशि में भी चमकती है नयन की कोर !

तुम गए चित्तचोर !

Gopaldas Neeraj
About the poet

Gopaldas Neeraj

Gopaldas Neeraj (popularly known as Niraj or Neeraj; 4 January 1925 – 19 July 2018)[2] was an Indian poet and author of Hindi literature. He was also a poet of Hindi Kavi sammelan. He was born in the village of Puravali, near Mahewa in Etawah district in Utta…

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like