हिन्दुस्तान हमारा है - गोपालप्रसाद व्यास

गोपालप्रसाद व्यासगोपालप्रसाद व्यास13 Sept 1915 – 28 Sept 2005

7 min read · 12.4K reads

कोटि-कोटि कंठों से गूजा
प्यारा कौमी नारा है
हिन्दुस्तान हमारा है।
हिन्दुस्तान हमारा है॥

मन्दिर और मीनार हमारे
गाँव, शहर, बाजार हमारे।
चन्दा-सूरज, गंगा-जमुना
पैगम्बर-अवतार हमारे।
हिन्दू, मुसलमान, ईसाई
सिक्ख, पारसी, जैनी भाई।
सभी इसी धरती के वासी
सबके दिल में यही समाई।
सिर्फ हमारा देश यहां पर
नहीं और का चारा है॥
हिन्दुस्तान हमारा है।
हिन्दुस्तान हमारा है॥

धरती है आज़ाद, हवा
आज़ाद तरंगें लाती है।
फूल-फूल आज़ाद कली
आज़ाद खड़ी मुस्काती है।
पंछी हैं आज़ाद चहकते
उड़ते-फिरते जाते हैं।
भौंरे देखो आज़ादी का
नया तराना गाते हैं।
उठो जवानी, आज़ादी पर
पहला हाथ तुम्हारा है॥
हिन्दुस्तान हमारा है।
हिन्दुस्तान हमारा है॥

इंकलाब होगया, देश को
हम आज़ाद बनाएंगे।
जुल्मों के तूफान नहीं
मंजिल से हमें हटाएंगे।
हम आज़ादी के सैनिक हैं,
मर-मर बढ़ते जाएंगे।
तलवारों की धारों पर भी
आगे कदम उठाएंगे।
आज गुलामी के शासन को
फिर हमने ललकारा है॥
हिन्दुस्तान हमारा है।
हिन्दुस्तान हमारा है॥

उठो हिमालय, आज तुम्हारे
कौन पार जा सकता है?
हिन्द महासागर की बोलो
कौन थाह पा सकता है?
आज़ादी की बाढ़ नहीं
संगीनों से रुक सकती है।
अरे जवानी कभी नहीं
जंजीरों से झुक सकती है।
गरमी की लपटों ने सोखी
कभी न बहती धारा है॥
हिन्दुस्तान हमारा है।
हिन्दुस्तान हमारा है॥
गोपालप्रसाद व्यास
About the poet

गोपालप्रसाद व्यास

View profile & all 56 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी