अनंग-सी अंगना - गोपालप्रसाद व्यास

गोपालप्रसाद व्यासगोपालप्रसाद व्यास13 Sept 1915 – 28 Sept 2005

2 min read · 12.4K reads

ललना नवेली कौं अकेली लखि आंगन में,
औचक गुबिंद ताहि धाय गहिबे लगे।
छुटकी छबीली नैं जु सास कौं बतायौ पास,
चौंकि चकराए बिसमै में बहिबे लगे।
पीठि दै प्रबीनी हंसी, लाल हंसे हिय लाइ,
दोऊ यौं विनोद में समोद बहिबे लगे।
पानीदार प्यारी के कमानीदार नैन व्यास
ऐन मैन मैन की कहानी कहिबे लगे॥
गोपालप्रसाद व्यास
About the poet

गोपालप्रसाद व्यास

View profile & all 56 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like