लिखे जो खत तुझे - गोपालदास नीरज

गोपालदास नीरजगोपालदास नीरज4 Sept 1924 – 19 Sept 2018

3 min read · 12.4K reads

लिखे जो ख़त तुझे
वो तेरी याद में
हज़ारों रंग के
नज़ारे बन गए

सवेरा जब हुआ
तो फूल बन गए
जो रात आई तो
सितारे बन गए

कोई नगमा कहीं गूँजा, कहा दिल ने के तू आई
कहीं चटकी कली कोई, मैं ये समझा तू शरमाई
कोई ख़ुशबू कहीं बिख़री, लगा ये ज़ुल्फ़ लहराई

फ़िज़ा रंगीं अदा रंगीं, ये इठलाना ये शरमाना
ये अंगड़ाई ये तनहाई, ये तरसा कर चले जाना
बना दे ना कहीं मुझको, जवां जादू ये दीवाना

जहाँ तू है वहाँ मैं हूँ, मेरे दिल की तू धड़कन है
मुसाफ़िर मैं तू मंज़िल है, मैं प्यासा हूँ तू सावन है
मेरी दुनिया ये नज़रें हैं, मेरी जन्नत ये दामन है
गोपालदास नीरज
About the poet

गोपालदास नीरज

View profile & all 104 Poems / Stories

More from गोपालदास नीरज

  1. दर्द दिया है - गोपालदास नीरज

    शमा से कोई कह दे कि तेरे रहते-रहते अँधेरा हो रहाकि तुम हो वहाँ तो मिलने को यहाँ पतंगा रो रहा

    12.4K reads
  2. आसावरी - गोपालदास नीरज

    शमा से कोई कह दे कि तेरे रहते-रहते अँधेरा हो रहाकि तुम हो वहाँ तो मिलने को यहाँ पतंगा रो रहा

    12.4K reads
  3. गीत जो गाए नहीं - गोपालदास नीरज

    शमा से कोई कह दे कि तेरे रहते-रहते अँधेरा हो रहाकि तुम हो वहाँ तो मिलने को यहाँ पतंगा रो रहा

    12.4K reads
  4. नीरज की पाती - गोपालदास नीरज

    शमा से कोई कह दे कि तेरे रहते-रहते अँधेरा हो रहाकि तुम हो वहाँ तो मिलने को यहाँ पतंगा रो रहा

    12.4K reads
  5. गीत-अगीत - गोपालदास नीरज

    शमा से कोई कह दे कि तेरे रहते-रहते अँधेरा हो रहाकि तुम हो वहाँ तो मिलने को यहाँ पतंगा रो रहा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like