फ़ूलों के रंग से - गोपालदास नीरज

गोपालदास नीरजगोपालदास नीरज4 Sept 1924 – 19 Sept 2018

5 min read · 12.4K reads

फूलो के रंग से, दिल की कलम से तुझको लिखी रोज पाती. .
कैसे बताऊँ किस-किस तरह से पल-पल मुझे तू सताती. .

तेरे ही सपने ले कर के सोया. . तेरी ही यादो मे जागा.
तेरे खयालो मे उलझा रहा यूं जैसे कि माला मे धागा. .

बादल बिजली चंदन पानी जैसा अपना प्यार. .
लेना होगा, जनम हमे कई-कई बार. .

इतना मदिर इतना मधुर तेरा-मेरा प्यार. .
लेना होगा जनम हमे कई-कई बार. .

साँसो की सरगम. . धड़कन की वीणा. . सपनों की गीतांजली तुम
मन की गली मे महके जो हरदम ऐसी जूही की कली तुम. .
छोटा सफर हो . . लम्बा सफर हो सूनी डगर हो या मेला. .
याद तू आये मन हो जाये भीड़ के बीच अकेला. .

बादल बिजली चंदन पानी जैसा अपना प्यार. .

पूरब हो. . पश्चिम उत्तर हो दक्खिन तू हर जगह मुस्कुराये. .
जितना ही जाऊँ मैं दूर तुझसे
उतनी ही तू पास आये. .
आंधी ने रोका पानी ने टोका दुनिया ने हँसकर पुकारा
तस्वीर तेरी लेकिन लिये मैं कर आया सबसे किनारा. .

हाँ बादल बिजली चंदन पानी जैसा अपना प्यार
लेना होगा जनम हमे कई-कई बार. .
गोपालदास नीरज
About the poet

गोपालदास नीरज

View profile & all 104 Poems / Stories

More from गोपालदास नीरज

  1. दर्द दिया है - गोपालदास नीरज

    शमा से कोई कह दे कि तेरे रहते-रहते अँधेरा हो रहाकि तुम हो वहाँ तो मिलने को यहाँ पतंगा रो रहा

    12.4K reads
  2. आसावरी - गोपालदास नीरज

    शमा से कोई कह दे कि तेरे रहते-रहते अँधेरा हो रहाकि तुम हो वहाँ तो मिलने को यहाँ पतंगा रो रहा

    12.4K reads
  3. गीत जो गाए नहीं - गोपालदास नीरज

    शमा से कोई कह दे कि तेरे रहते-रहते अँधेरा हो रहाकि तुम हो वहाँ तो मिलने को यहाँ पतंगा रो रहा

    12.4K reads
  4. नीरज की पाती - गोपालदास नीरज

    शमा से कोई कह दे कि तेरे रहते-रहते अँधेरा हो रहाकि तुम हो वहाँ तो मिलने को यहाँ पतंगा रो रहा

    12.4K reads
  5. गीत-अगीत - गोपालदास नीरज

    शमा से कोई कह दे कि तेरे रहते-रहते अँधेरा हो रहाकि तुम हो वहाँ तो मिलने को यहाँ पतंगा रो रहा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like