बसंत की रात - गोपालदास नीरज

गोपालदास नीरजगोपालदास नीरज4 Sept 1924 – 19 Sept 2018

5 min read · 12.4K reads

आज बसंत की रात,
गमन की बात न करना!

धूप बिछाए फूल-बिछौना,
बगिय़ा पहने चांदी-सोना,
कलियां फेंके जादू-टोना,
महक उठे सब पात,
हवन की बात न करना!
आज बसंत की रात,
गमन की बात न करना!

बौराई अंबवा की डाली,
गदराई गेहूं की बाली,
सरसों खड़ी बजाए ताली,
झूम रहे जल-पात,
शयन की बात न करना!
आज बसंत की रात,
गमन की बात न करना।

खिड़की खोल चंद्रमा झांके,
चुनरी खींच सितारे टांके,
मन करूं तो शोर मचाके,
कोयलिया अनखात,
गहन की बात न करना!
आज बसंत की रात,
गमन की बात न करना।

नींदिया बैरिन सुधि बिसराई,
सेज निगोड़ी करे ढिठाई,
तान मारे सौत जुन्हाई,
रह-रह प्राण पिरात,
चुभन की बात न करना!
आज बसंत की रात,
गमन की बात न करना।

यह पीली चूनर, यह चादर,
यह सुंदर छवि, यह रस-गागर,
जनम-मरण की यह रज-कांवर,
सब भू की सौगा़त,
गगन की बात न करना!
आज बसंत की रात,
गमन की बात न करना।
गोपालदास नीरज
About the poet

गोपालदास नीरज

View profile & all 104 Poems / Stories

More from गोपालदास नीरज

  1. दर्द दिया है - गोपालदास नीरज

    शमा से कोई कह दे कि तेरे रहते-रहते अँधेरा हो रहाकि तुम हो वहाँ तो मिलने को यहाँ पतंगा रो रहा

    12.4K reads
  2. आसावरी - गोपालदास नीरज

    शमा से कोई कह दे कि तेरे रहते-रहते अँधेरा हो रहाकि तुम हो वहाँ तो मिलने को यहाँ पतंगा रो रहा

    12.4K reads
  3. गीत जो गाए नहीं - गोपालदास नीरज

    शमा से कोई कह दे कि तेरे रहते-रहते अँधेरा हो रहाकि तुम हो वहाँ तो मिलने को यहाँ पतंगा रो रहा

    12.4K reads
  4. नीरज की पाती - गोपालदास नीरज

    शमा से कोई कह दे कि तेरे रहते-रहते अँधेरा हो रहाकि तुम हो वहाँ तो मिलने को यहाँ पतंगा रो रहा

    12.4K reads
  5. गीत-अगीत - गोपालदास नीरज

    शमा से कोई कह दे कि तेरे रहते-रहते अँधेरा हो रहाकि तुम हो वहाँ तो मिलने को यहाँ पतंगा रो रहा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like