ऐ भाई! जरा देख के चलो - गोपालदास नीरज

गोपालदास नीरजगोपालदास नीरज4 Sept 1924 – 19 Sept 2018

8 min read · 12.4K reads

ऐ भाई! जरा देख के चलो, आगे ही नहीं पीछे भी
 दायें ही नहीं बायें भी, ऊपर ही नहीं नीचे भी
ऐ भाई!

तू जहाँ आया है वो तेरा- घर नहीं, गाँव नहीं
गली नहीं, कूचा नहीं, रस्ता नहीं, बस्ती नहीं

दुनिया है, और प्यारे, दुनिया यह एक सरकस है
और इस सरकस में- बड़े को भी, चोटे को भी
खरे को भी, खोटे को भी, मोटे को भी, पतले को भी
नीचे से ऊपर को, ऊपर से नीचे को
बराबर आना-जाना पड़ता है

और रिंग मास्टर के कोड़े पर- कोड़ा जो भूख है
 कोड़ा जो पैसा है, कोड़ा जो क़िस्मत है
 तरह-तरह नाच कर दिखाना यहाँ पड़ता है
 बार-बार रोना और गाना यहाँ पड़ता है
 हीरो से जोकर बन जाना पड़ता है

गिरने से डरता है क्यों, मरने से डरता है क्यों
ठोकर तू जब न खाएगा, पास किसी ग़म को न जब तक बुलाएगा
ज़िंदगी है चीज़ क्या नहीं जान पायेगा
रोता हुआ आया है चला जाएगा
कैसा है करिश्मा, कैसा खिलवाड़ है
जानवर आदमी से ज़्यादा वफ़ादार है
खाता है कोड़ा भी रहता है भूखा भी
फिर भी वो मालिक पर करता नहीं वार है

और इन्साण यह- माल जिस का खाता है
प्यार जिस से पाता है, गीत जिस के गाता है
उसी के ही सीने में भोकता कटार है
 
हाँ बाबू, यह सरकस है शो तीन घंटे का
पहला घंटा बचपन है, दूसरा जवानी है
तीसरा बुढ़ापा है

और उसके बाद- माँ नहीं, बाप नहीं
बेटा नहीं, बेटी नहीं, तू नहीं,
मैं नहीं, कुछ भी नहीं रहता है
रहता है जो कुछ वो- ख़ाली-ख़ाली कुर्सियाँ हैं
ख़ाली-ख़ाली ताम्बू है, ख़ाली-ख़ाली घेरा है
बिना चिड़िया का बसेरा है, न तेरा है, न मेरा है
गोपालदास नीरज
About the poet

गोपालदास नीरज

View profile & all 104 Poems / Stories

More from गोपालदास नीरज

  1. दर्द दिया है - गोपालदास नीरज

    शमा से कोई कह दे कि तेरे रहते-रहते अँधेरा हो रहाकि तुम हो वहाँ तो मिलने को यहाँ पतंगा रो रहा

    12.4K reads
  2. आसावरी - गोपालदास नीरज

    शमा से कोई कह दे कि तेरे रहते-रहते अँधेरा हो रहाकि तुम हो वहाँ तो मिलने को यहाँ पतंगा रो रहा

    12.4K reads
  3. गीत जो गाए नहीं - गोपालदास नीरज

    शमा से कोई कह दे कि तेरे रहते-रहते अँधेरा हो रहाकि तुम हो वहाँ तो मिलने को यहाँ पतंगा रो रहा

    12.4K reads
  4. नीरज की पाती - गोपालदास नीरज

    शमा से कोई कह दे कि तेरे रहते-रहते अँधेरा हो रहाकि तुम हो वहाँ तो मिलने को यहाँ पतंगा रो रहा

    12.4K reads
  5. गीत-अगीत - गोपालदास नीरज

    शमा से कोई कह दे कि तेरे रहते-रहते अँधेरा हो रहाकि तुम हो वहाँ तो मिलने को यहाँ पतंगा रो रहा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय