तारे चमके, तुम भी चमको - गोपाल सिंह नेपाली

गोपाल सिंह नेपालीगोपाल सिंह नेपाली11 Sept 1911 – 17 Sept 1963

3 min read · 12.4K reads

तारे चमके, तुम भी चमको, अब बीती रात न लौटेगी,
लौटी भी तो एक दिन फिर यह, हम दो के साथ न लौटेगी ।

जब तक नयनों में ज्योति जली, कुछ प्रीत चली कुछ रीत चली,
हो जाएँगे जब बंद नयन, नयनों की घात न लौटेगी ।

मन देकर भी तन दे बैठे, मरने तक जीवन दे बैठे,
होगा फिर जनम-मरण होगा, पर वह सौगात न लौटेगी ।

एक दिन को मिलने साजन से, बारात उठेगी आँगन से,
शहनाई फिर बज सकती है, पर यह बारात न लौटेगी ।

क्या पूरब है, क्या पश्चिम है, हम दोनों हैं और रिमझिम है,
बरसेगी फिर यह श्याम घटा, पर यह बरसात न लौटेगी ।
गोपाल सिंह नेपाली
About the poet

गोपाल सिंह नेपाली

View profile & all 75 Poems / Stories

More from गोपाल सिंह नेपाली

  1. चरी - गोपाल सिँह नेपाली - कुमार घिसिङ

    जनता कि सेवा में जाने कितना दूध-दही।लिखो लाभ का पूरा ब्योरा, छोटी पड़े बही।

    12.4K reads
  2. दीपक जलता रहा रात भर - गोपाल सिंह नेपाली

    एकदुख की घनी बनी अँधियारी

    12.4K reads
  3. मैं विद्युत् में तुम्हें निहारूँ - गोपाल सिंह नेपाली

    मैं विद्युत् में तुम्हें निहारूँनील गगन में पंख पसारूँ;

    12.4K reads
  4. बहारें आएँगी, होंठों पे फूल खिलेंगे - गोपाल सिंह नेपाली

    बहारें आएँगी, होंठों पे फूल खिलेंगेसितारों को मालूम था, हम दोनों मिलेंगे

    12.4K reads
  5. तू चिंगारी बनकर उड़ री - गोपाल सिंह नेपाली

    तू चिंगारी बनकर उड़ री, जाग-जाग मैं ज्वाल बनूँ,तू बन जा हहराती गँगा, मैं झेलम बेहाल बनूँ,

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like