तुम्हारा पेट भरा था - गीताश्री

गीताश्रीगीताश्री

4 min read · 12.4K reads

तुम्हारा पेट भरा था, तुम ख़ाली थे,
तुम्हारे पास रोशनी का जखीरा था,
तुम काग़ज़ों के गट्ठर पर लोट-लोट कर बड़े और महान हो रहे थे,
तुम्हारे पास पूरा वक़्त था, मोटे-मोटे ग्रन्थ लिखने का.
सबकुछ उगल देने के बाद तुमने यह हक़ भी हासिल कर लिया
कि हाथो में ज्ञान की दोधारी तलवार आ गई।
 
तुम जुबानी हिंसा के अधिष्ठाता / अधिष्ठात्री बन गए।
तुमने अपने लिए पैदा किए ढेर सारे रक्तबीज
जो तुम्हारी विरुदावली गाने के लिए अभिशप्त थे
तुमने किए हर स्वांग और बेगुनाहो पर तलवारें तान कर
तालियां बजवाईं अपने दरबारियो से
कि वे सब बिन पेन्दी के लोटे थे
जहाँ राह दिखती थी
वहाँ की चाह पैदा कर लेते थे .,.
ये सब कीच-पथ के राहगीर थे
अक्सर तुम्हारे लिए तरह तरह के स्वांग भर करते थे तुम्हारा मनोरंजन
गीताश्री
About the poet

गीताश्री

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like