नाम कमाऊँगी - गिरीश पंकज

गिरीश पंकजगिरीश पंकज1 Sept 1957

2 min read · 12.3K reads

देखो मेरे हाथ डोर है,
मैं भी पतंग उड़ाऊँगी ।

जो भी मुझसे टकराएगा,
उससे पेंच लड़ाऊँगी।

काम अनोखे करती हूँ मैं,
बस, नाम की गुड़िया हूँ ।

मम्मी-पापा मुझे चिढ़ाते ,
आफत की मैं पुड़िया हूँ।

जरा बड़ी हो जाऊँ फिर तो,
जग में नाम कामाऊँगी ।

देखो मेरे हाथ डोर है,
मैं भी पतंग उड़ाऊँगी ।।
गिरीश पंकज
About the poet

गिरीश पंकज

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like