बादल जी देते हैं पानी - गिरीश पंकज

गिरीश पंकजगिरीश पंकज1 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

बादल जी देते हैं पानी

सूखी ताल-तलैया हँसती,
ख़ुश है देखो बस्ती-बस्ती ।

कोई भाग रहे न सूखा,
बिजली आकर देती गश्ती ।

सबको सुख पहुँचाने वाले,
कहलाते हैं सच्चे दानी ।

बादल जी देते हैं पानी ।।

पानी से हरियाली होगी,
धरती में ख़ुशहाली होगी ।

कहीं नहीं फिर ‘सूखा’ होगा,
हर होठों पर लाली होगी ।

बात पते की सुन लो भइया,
समझते हैं सबको ज्ञानी।

बादल जी देते हैं पानी
गिरीश पंकज
About the poet

गिरीश पंकज

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like