आपकी शुभकामनाएँ साथ हैं - गिरीश पंकज

गिरीश पंकजगिरीश पंकज1 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

आपकी शुभकामनाएँ साथ हैं
क्या हुआ गर कुछ बलाएँ साथ हैं

हारने का अर्थ यह भी जानिए
जीत की सम्भावनाएँ साथ हैं

इस अन्धेरे को फतह कर लेंगे हम
रोशनी की कुछ कथाएँ साथ हैं

मर ही जाता मैं शहर में बच गया
गाँव की शीतल हवाएँ साथ हैं

ये सफ़र अन्तिम हैं ख़ाली हाथ लोग
पर हज़ारों वासनाएँ साथ हैं
गिरीश पंकज
About the poet

गिरीश पंकज

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like