अच्छी-अच्छी बातें सुन - गिरीश पंकज

गिरीश पंकजगिरीश पंकज1 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

अच्छी-अच्छी बातें सुन
टिक, टिक, टिक, टिक
टुन, टुन, टुन ।
अच्छी-अच्छी बातें सुन ।

जो बच्चें पढ़ते हैं भैया,
आगे ही बढ़ते हैं भैया ।
वही सदा रहते हैं पीछे,
जो सबसे लड़ते हैं भैया ।
बात है सच्ची, इसको गुन ।

टिक, टिक, टिक, टिक
टुन, टुन, टुन ।
अच्छी-अच्छी बातें सुन ।

क ,ख, ग, घ बोलो जी,
खेलो-कूदो-डोलो जी ।
रोज सुबह जल्दी उठ जाओ,
रात को जल्दी सो लो जी ।
देखो कहता है चुन-मुन ।

टिक, टिक, टिक, टिक
टुन, टुन, टुन ।
अच्छी-अच्छी बातें सुन ।
गिरीश पंकज
About the poet

गिरीश पंकज

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like