ख़ुशबू बहुत है - गिरिजाकुमार माथुर

गिरिजाकुमार माथुरगिरिजाकुमार माथुर22 Sept 1919

5 min read · 12.4K reads

मेरे युवा-आम में नया बौर आया है
ख़ुशबू बहुत है क्‍योंकि तुमने लगाया है

     आएगी फूल-हवा अलबेली मानिनी
     छाएगी कसी-कसी अँबियों की चाँदनी
     चमकीले, मँजे अंग
     चेहरा हँसता मयंक
     खनकदार स्‍वर में तेज गमक-ताल फागुनी

मेरा जिस्‍म फिर से नया रूप धर आया है
ताज़गी बहुत है क्‍योंकि तुमने सजाया है

     अन्‍धी थी दुनिया या मिट्टी-भर अन्‍धकार
     उम्र हो गई थी एक लगातार इन्‍तज़ार
     जीना आसान हुआ तुमने जब दिया प्‍यार
     हो गया उजेला-सा रोओं के आर-पार

एक दीप ने दूसरे को चमकाया है
रौशनी के लिए दीप तुमने जलाया है

     कम न हुई, मरती रही केसर हर साँस से
     हार गया वक़्त मन की सतरंगी आँच से
     कामनाएँ जीतीं जरा-मरण-विनाश से
     मिल गया हरेक सत्‍य प्‍यार की तलाश से

थोड़े ही में मैंने सब कुछ भर पाया है
तुम पर वसन्‍त क्‍योंकि वैसा ही छाया है
गिरिजाकुमार माथुर
About the poet

गिरिजाकुमार माथुर

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

सहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी