मैं न बनूँगा दादा जैसा - गिरिजादत्त शुक्ल गिरिश

गिरिजादत्त शुक्ल गिरिशगिरिजादत्त शुक्ल गिरिश18 Sept 1899

2 min read · 12.4K reads

क्या कहती है माँ, दादा के
जितना बड़ा कभी हूँगा!
जो हो अपने को, उन जैसा
कभी न होने मैं दूँगा!
नहीं खेलते कभी खिलौने,
कलम चलाते रहते हैं!
क्या रखा है इन खेलों में,
हँसी उड़ाके कहते हैं!
और बता दो मेरी अम्माँ,
मुझे गोद लेगी कैसे!
सच कहता हूँ मैं न बनूँगा,
दादा हैं मेरे जैसे!
गिरिजादत्त शुक्ल गिरिश
About the poet

गिरिजादत्त शुक्ल गिरिश

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like