इस्लाह - गिरधर राठी

गिरधर राठीगिरधर राठी13 Sept 1946

2 min read · 12.4K reads

वक़्त आया तो हम ने भी किए सीधे सवाल:
किस ने दिया तुम्हें हक़?
किस ने?
किस ने? !!!

हम ने किए सीधे सवाल दर सवाल दर सवाल
...

शब्द थे
हैं
होंगे हमारे सवाल
भरे-पूरे, कटख़ने तीते
तर्क के, रोष के, इंसानी हुमस के
शब्द
लेकिन निरे शब्द

तने कसे रुंधे मुक्त शब्द
शब्दहीन हो कर भी
शब्द
निपट शब्द...
गिरधर राठी
About the poet

गिरधर राठी

View profile & all 29 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like