जब तुम चली जाओगी - घनश्याम कुमार देवांश

घनश्याम कुमार देवांशघनश्याम कुमार देवांश2 Sept 1986

3 min read · 12.4K reads

जब तुम चली जाओगी
तुम्हारी गली में
सूरज तब भी उगेगा
यथावत,
चाँद सही समय पर
दस्तक देना नहीं भूलेगा,
फूल खिलना नहीं छोड़ देंगे,
हवाओं में ताजगी तब भी बनी रहेगी,
बच्चे तुम्हारे घर के नीचे
वैसे ही खेलते मिला करेंगे
पड़ोस के अंकल-आंटी
ठीक पहले की तरह
झगड़ते रहेंगे,
अखबार वाला बिना नागा किये
दुनिया के न रुकने कि खबरें
बालकनी में फेंकता रहेगा,
फिर भी मैं
अपनी बढ़ी हुई दाढ़ी को
खुजलाता हुआ
अपने अंतर में तुम्हारे सूखते अस्तित्व को
सींचने की कोशिश में
सालों साल बराबर लगा रहूँगा...
घनश्याम कुमार देवांश
About the poet

घनश्याम कुमार देवांश

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like